AICTE Swanath Scholarship: एआईसीटीई स्वनाथ स्कॉलरशिप योजना के तहत आवेदन शुरू; 50,000 रुपये की मिलेगी सहायता
Abhay Pratap Singh | November 20, 2024 | 11:38 AM IST | 1 min read
तकनीकी डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को सहायता प्रदान करने के लिए एआईसीटीई द्वारा Swanath Scholarship पहल शुरू की गई है।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए स्वनाथ स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। एआईसीटीई स्वनाथ स्कॉलरशिप के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in/otrapplication/#/login-page पर जाकर अंतिम तिथि 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
AICTE की ओर से तकनीकी डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को सहायता प्रदान करने के लिए एआईसीटीई स्वनाथ स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई है। एआईसीटीई स्वनाथ छात्रवृत्ति टेक्निकल फील्ड में योग्य डिप्लोमा और डिग्री धारक छात्रों को 50,000 रुपये की वार्षिक सहायता प्रदान करती है।
AICTE SWANATH SCHOLARSHIP ELIGIBILITY: पात्रता
स्वनाथ स्कॉलरशिप नीचे दी गई श्रेणियों में से किसी एक में आने वाले भारतीय छात्रों के लिए है:
- अनाथ छात्र स्वनाथ छात्रवृत्ति के तहत आवेदन कर सकते हैं।
- कोविड-19 महामारी से माता-पिता को खोने वाले छात्रों के लिए।
- शहीद हुए सशस्त्र बलों या केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के आश्रितों के लिए।
AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थानों में डिप्लोमा या डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए नामांकित अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे। साथ ही, परिवार की वार्षिक आय 8,00,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित छात्रों को ट्यूशन फीस, पाठ्यपुस्तकें जैसे शैक्षणिक खर्चों के लिए सालाना 50,000 रुपये मिलेंगे।
AICTE SWANATH SCHOLARSHIP 2024: अवार्ड
- डिग्री छात्र- प्रथम, द्वितीय, तृतीय अथवा चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अध्ययन के शेष वर्षों के लिए स्वनाथ छात्रवृत्ति उपलब्ध है।
- डिप्लोमा छात्र- प्रथम, द्वितीय या तृतीय वर्ष के छात्रों को पाठ्यक्रम की शेष अवधि के दौरान स्वनाथ स्कॉलरशिप दी जाएगा।
Scholarship for Technical Students: महत्वपूर्ण तिथियां
स्वनाथ स्कॉलरशिप स्कीम के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
स्वानाथ स्कॉलरशिप स्कीम आवेदन समाप्त
|
30 नवंबर, 2024 तक |
| आवेदन सत्यापन की तिथि | 15 दिसंबर, 2024 तक |
| संस्थान सत्यापन की तिथि |
15 दिसंबर, 2024 तक
|
| डीएनओ/एसएनओ/एमएनओ सत्यापन | 31 दिसंबर, 2024 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल