AICTE Academic Calendar 2024-25 Revised: एआईसीटीई ने एकेडमिक कैलेंडर में किया संशोधन, जानें नई डेट्स
Saurabh Pandey | September 25, 2024 | 08:22 PM IST | 1 min read
एआईसीटीई प्रवेश की समय सीमा का विस्तार पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम) और पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन मैनेजमेंट (पीजीसीएम) कार्यक्रमों में प्रवेश देने वाले स्टैंडअलोन संस्थानों के लिए मान्य नहीं है।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने वर्ष 2024-25 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। शैक्षणिक कैलेंडर में संशोधन सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद आया है, जिसमें तकनीकी संस्थानों के लिए प्रवेश की समय सीमा को 23 अक्टूबर तक बढ़ाने की अनुमति दी गई है।
एआईसीटीई ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर छात्रों को सूचित किया है कि तकनीकी संस्थानों में प्रथम वर्ष के प्रवेश की समय सीमा अब 23 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। पहले, इन संस्थानों के लिए प्रवेश की समय सीमा 15 सितंबर 2024 थी। प्रवेश की समय सीमा का विस्तार पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम) और पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन मैनेजमेंट (पीजीसीएम) कार्यक्रमों में प्रवेश देने वाले स्टैंडअलोन संस्थानों के लिए मान्य नहीं है।
AICTE Academic Calendar 2024-25: संशोधित कैलेंडर
- प्रथम वर्ष के छात्रों को अंतिम तिथि तक प्रवेश - 23 अक्टूबर 2024
- तकनीकी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं शुरू करने की अंतिम तिथि - 23 अक्टूबर 2024
- नए प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रमों में लैटरल प्रवेश प्रवेश की अंतिम तिथि - 23 अक्टूबर 2024
Also read NTET 2024: राष्ट्रीय शिक्षक प्रवेश परीक्षा पंजीकरण exams.nta.ac.in पर शुरू, 14 अक्टूबर लास्ट डेट
अगली खबर
]Top 5 Engineering Fields: टेक्नोलॉजी में अहम भूमिका निभाने वाले टॉप-5 इंजीनियरिंग फील्ड जानें; AI की बढ़ी मांग
AISHE रिपोर्ट के अनुसार, इंजीनियरिंग की टॉप-5 ब्रांच में कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को शामिल किया गया है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा