Trusted Source Image

Rajasthan Police Constable Exam 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, डेट्स जानें

Saurabh Pandey | July 10, 2025 | 03:47 PM IST | 1 min read

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय (MCQs) प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान पुलिस विभाग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in के माध्यम से परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।

जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी के परीक्षा केन्द्र का जिला, दिन, परीक्षा पाली एवं लिखित परीक्षा के प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने संबंधित जानकारी अलग से पुलिस विभाग की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in एवं https://recruitment2.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Rajasthan Police Constable Exam 2025: परीक्षा पैटर्न

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय (MCQs) प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, महिलाओं और बच्चों से संबंधित योजनाएं/अधिकार और राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, अर्थव्यवस्था और राजनीति इत्यादि विषय शामिल है।

Also read Rajasthan Police Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर पीईटी मानदंड, अंक जारी, चयन पात्रता जानें

Rajasthan Police Constable Exam 2025: पासिंग अंक जानें

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सामान्य श्रेणी, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एमबीसी श्रेणियों के लिए 40%, एससी, एसटी के लिए 36%, टीएसपी क्षेत्र के एससी, एसटी के लिए 30% और शहरिया जनजाति के लिए 25% पासिंग मार्क्स निर्धारित किए गए हैं। अंतिम मेरिट लिस्ट में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

Rajasthan Police Constable Exam 2025: 5 लाख से ज्यादा आवेदन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए कुल 525000 फॉर्म भरे गए हैं। जिसमें से कांस्टेबल जनरल, ड्राइवर और आरएसी के लिए 4 लाख 25 हजार, जबकि दूरसंचार (टेलीकॉम) के लिए 1 लाख फॉर्म भरे गए हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications