Abhay Pratap Singh | July 7, 2026 | 09:37 AM IST | 2 mins read
एआईबीई 21 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Now
नई दिल्ली: बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से अखिल भारतीय बार परीक्षा 21 (AIBE 21) 2026 का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। बीसीआई की आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर एआईबीई 21 रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।
एआईबीई 21 रिजल्ट घोषित करने से पहले अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। एआईबीई 21 फाइनल आंसर के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा। एआईबीई 21 परीक्षा 7 जून को आयोजित की गई थी और प्रोविजनल उत्तर कुंजी 10 जून को जारी की गई, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 17 जून तक का समय दिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एआईबीई 21 फाइनल आंसर की 10 जुलाई को और परिणाम 15 से 18 जुलाई, 2026 के बीच घोषित होने की संभावना है। हालांकि, बीसीआई ने अभी तक आधिकारिक तिथियों की पुष्टि नहीं की है। वहीं, CoP परिणाम घोषित होने के तीन से पांच महीने बाद जारी होने की उम्मीद है।
एआईबीई 21 परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को कुल अंकों का कम से कम 45 प्रतिशत प्राप्त करना होगा। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PH) श्रेणियों के व्यक्तियों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 40% निर्धारित किया गया है।
परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को उनके संबंधित राज्य बार काउंसिल के माध्यम से सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) प्राप्त होगा। भारत में अदालतों में वकालत करने के लिए यह प्रमाण पत्र अनिवार्य है। जो उम्मीदवार योग्य नहीं होंगे, वे अगले एआईबीई सत्र में परीक्षा दे सकते हैं, क्योंकि प्रयासों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एआईबीई रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे: