AIBE 20 Admit Card 2025: एआईबीई 20 एडमिट कार्ड allindiabarexamination.com पर जारी, 30 नवंबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | November 15, 2025 | 08:41 PM IST | 2 mins read
ऑल इंडिया बार एग्जाम 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजरनेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 20वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 20) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर एआईबीई 20 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑल इंडिया बार एग्जाम 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजरनेम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एआईबीई 20 हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, पिता/ पति का नाम, नामांकन संख्या, वर्ग, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, एआईबीई 20 परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिवस निर्देश जांच सकते हैं।
एआईबीई 20 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 30 नवंबर, 2025 को ऑफलाइन मोड में एक पाली में कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे के लिए दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित है। पेपर में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एआईबीई एडमिट कार्ड 2025 के साथ एक मूल पहचान पत्र लाना होगा।
ऑल इंडिया बार एग्जाम में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य/ अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% अंक और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति व दिव्यांग उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए एआईबीई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एआईबीई परीक्षा भारत में कानून (Law) की प्रैक्टिस करने के इच्छुक लॉ ग्रेजुएट्स के लिए मानक निर्धारित करती है। एआईबीई एग्जाम पास अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) दिया जाता है, जो उन्हें भारत में लॉ की प्रैक्टिस करने के लिए पात्रता देता है।
How to download AIBE Admit Card: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एआईबीई 20 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एआईबीई की वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर, AIBE 20 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एआईबीई 20 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल