Trusted Source Image

AIBE 19 Result 2024: एआईबीई 19 रिजल्ट किसी भी समय हो सकता है जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट डेट

Santosh Kumar | February 6, 2025 | 04:04 PM IST | 1 min read

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने 22 दिसंबर 2024 को देश भर के 40 शहरों के 55 परीक्षा केंद्रों पर एआईबीई परीक्षा आयोजित की।

Back

AIBE Question Paper with Solutions

Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.

Download Now
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 28 दिसंबर, 2024 को एआईबीई 19 आंसर-की जारी की। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 28 दिसंबर, 2024 को एआईबीई 19 आंसर-की जारी की। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 परीक्षा 2024 का रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है। एआईबीई 19 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी किया जाएगा। एआईबीई 19 परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 28 दिसंबर, 2024 को एआईबीई 19 आंसर-की जारी की। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल से एआईबीई 19 आंसर-की 2024 पीडीएफ फाइल की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

एआईबीई 19 रिजल्ट एआईबीई 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा। उत्तीर्ण अंक और कट-ऑफ से अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवारों को एआईबीई सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस 2024 से सम्मानित किया जाएगा।

AIBE 19 Result 2024: इसी महीने आएगा एआईबीई रिजल्ट

एआईबीई 19 परिणाम 2024 जल्द ही बीसीआई द्वारा जारी किए जाने की उम्मीद है। आम तौर पर, पिछले सत्र में देखे गए रुझानों के अनुसार, एआईबीई 19 परीक्षा परिणाम संभवतः इस फरवरी महीने में घोषित होने की उम्मीद है।

बीसीआई एआईबीई 19 2024 में अर्हता प्राप्त करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45% अंक और एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों जैसे आरक्षित श्रेणियों के लिए 40% योग्यता अंक आवश्यक है।

Also readCLAT 2025 रिजल्ट को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित, जानें अगली सुनवाई कब?

AIBE 19 Exam Result 2024: एआईबीई 19 रिजल्ट कैसे चेक करें?

आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एआईबीई 19 परीक्षा परिणाम 2024 की जांच कर सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए एआईबीई 19 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
  • एआईबीई 19 परीक्षा रिजल्ट 2024 स्किन पर प्रदर्शित होगा।
  • छात्र अपने अंको की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications