AIBE 19 Registration 2024: ऑल इंडिया बार एग्जाम 19 पंजीकरण की आखिरी तिथि कल; एडमिट कार्ड और एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | October 24, 2024 | 04:33 PM IST | 2 mins read
एआईबीई 19 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपने आवेदन पत्र 2024 में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से कल यानी 25 अक्टूबर को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 19 (AIBE 19) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के माध्यम से एआईबीई 19 परीक्षा 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
एआईबीई 19 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपने आवेदन पत्र 2024 में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। एआईबीई 19 एप्लीकेशन फॉर्म 2024 में बदलाव करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
AIBE 19 Registration 2024 Official Website: पात्रता मानदंड
एआईबीई परीक्षा में पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित मानदंडों में से एक को पूरा करना अनिवार्य है:
- बीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से कैंडिडेट ने एलएलबी की 3-वर्षीय या 5-वर्षीय डिग्री पूरी की हो।
- स्नातक भी आवेदन कर सकते हैं, भले ही उन्हें अभी तक डिग्री प्रमाण पत्र प्राप्त न हुआ हो या वे पहले वकील के रूप में नामांकित थे, लेकिन उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया हो।
- अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के एलएलबी छात्र जिनका कोई बकाया नहीं है (सभी परीक्षाएं उत्तीर्ण) वे भी आवेदन कर सकते हैं।
एआईबीई 19 शेड्यूल के अनुसार, एआईबीई 19 एडमिट कार्ड 2024 18 नवंबर को जारी किया जाएगा। AIBE 19 परीक्षा 2024 देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 50 शहरों में बनाए गए 140 केंद्रों पर ओपन बुक एग्जाम के रूप में आयोजित की जाएगी।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट बीसीआई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
AIBE 19 Exam 2024: पासिंग मार्क्स
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ऑल इंडिया बार एग्जाम 19 2024 उत्तीर्ण करने के लिए 45% अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, एससी/ एसटी और दिव्यांग श्रेणी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को एआईबीई 19 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।
| कैटेगरी | पासिंग मार्क्स |
|---|---|
| सामान्य कैटेगरी के लिए | 45 प्रतिशत |
| एससी/ एसटी/ दिव्यांग कैटेगरी के लिए | 40 प्रतिशत |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल