एआईबीई 18 एडमिट कार्ड 2023 (जारी) : बीसीआई हॉल टिकट allindiabarexanation.com से डाउनलोड करें
Mithilesh Kumar | December 4, 2023 | 12:38 PM IST | 2 mins read
एआईबीई 18 एडमिट कार्ड 3 दिसंबर, 2023 को एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
नई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने 3 दिसंबर को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 18 का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। एआईबीई 18 के एडमिट कार्ड एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए एआईबीई पंजीकरण आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
एआईबीई 18 परीक्षा 10 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। पेन और पेपर आधारित परीक्षा ऑफ़लाइन होगी। परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों को भारत में वकालत करने की अनुमति देना है। यह एक योग्यता परीक्षा है, जिसमें उम्मीदवारों को केवल न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करके परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (सीओपी) से सम्मानित किया जाएगा जो भारत में वकालत करने के लिए एक जरूरी प्रमाणपत्र है।
एआईबीई 18 एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया है, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके AIBE XVIII (18) का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं :
-
एआईबीई 18 की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाएं।
-
एआईबीई 18 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
-
अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके AIBE XVIII के एडमिट कार्ड पोर्टल पर लॉगइन करें।
-
सफल लॉगिन के बाद एआईबीई हॉल टिकट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरण ध्यान से चेक कर लें।
-
परीक्षा के दिन उपयोग के लिए एआईबीई 18 प्रवेश पत्र की कई प्रतियां डाउनलोड करके रख लें।
विवरण एआईबीई XVIII एडमिट कार्ड पर इन विवरण का उल्लेख रहेगा
एआईबीई 18 के एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे:
-
उम्मीदवार का नाम
-
एआईबीई 18 रोल नंबर और आवेदन संख्या।
-
एआईबीई XVIII (18) परीक्षा की तिथि और समय।
-
आवंटित एआईबीई परीक्षा केंद्र 2023 का नाम और पता।
-
परीक्षा के दिन के लिए निर्देश
-
उपस्थित होने का समय
एआईबीई एडमिट कार्ड 2023 में गलती होने पर क्या करें?
यदि एआईबीई 2023 के एडमिट कार्ड में कोई गलती या विसंगति है, तो उम्मीदवार अधिकारियों से संपर्क करके इसे ठीक करवा सकते हैं। एआईबीई 18 के हेल्पडेस्क का विवरण नीचे दिया गया है :
-
ईमेल: aibe.bci@gmail.com
-
मोबाइल नंबर: +91-9804580458
-
लैंडलाइन: 011-49225022, 011-49225023
विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी