AIAPGET 2025 Counselling: आयुष यूजी राउंड 3 सीट आवंटन रिजल्ट aaccc.gov.in पर जारी, रिपोर्टिंग डेट जानें
Santosh Kumar | October 18, 2025 | 10:16 AM IST | 1 min read
एएसीसीसी/एनसीआईएसएम/एनसीएच द्वारा सम्मिलित उम्मीदवार डेटा का सत्यापन 28 से 29 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय आयुष प्रवेश परामर्श समिति (एएसीसीसी) ने आयुष यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब अपने आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। एआईएपीजीईटी काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए सीट आवंटन उनकी एआईएपीजीईटी 2025 रैंक और अन्य कारकों के आधार पर किया जाता है।
आवंटित उम्मीदवारों को 18 से 27 अक्टूबर तक रिपोर्टिंग अवधि दी गई है। इस दौरान, दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्टिंग में देरी या अनुपस्थिति के चलते सीट रद्द हो सकती है।
AIAPGET 2025 Counselling: डेटा का सत्यापन 28 से 29 अक्टूबर तक
साथ ही उम्मीदवार सुरक्षा जमा राशि जब्त हो सकती है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इसके बाद एएसीसीसी/एनसीआईएसएम/एनसीएच द्वारा सम्मिलित उम्मीदवार डेटा का सत्यापन 28 से 29 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा।
एआईएपीजीईटी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अखिल भारतीय कोटा सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित करती है। एएसीसीसी काउंसलिंग का आयोजन करती है।
AIAPGET 2025 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
एआईएपीजीईटी 2025 काउंसलिंग के लिए रिपोर्टिंग करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- एआईएपीजीईटी प्रवेश पत्र
- एआईएपीजीईटी परिणाम 2025
- बीएएमएस/बीयूएमएस//बीएसएमएस बीएचएमएस मार्कशीट
- बीएएमएस/बीयूएमएस//बीएसएमएस बीएचएमएस डिग्री प्रमाणपत्र
- इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाणपत्र जिसमें यह दर्शाया गया हो कि उम्मीदवार ने 31 जुलाई, 2025 तक अपनी अवधि पूरी कर ली है।
- सीसीआईएम/राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा जारी स्थायी/अनंतिम पंजीकरण प्रमाणपत्र
- हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी प्रमाणपत्र/जन्म प्रमाणपत्र
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट या आधार कार्ड)
- जाति/समुदाय प्रमाणपत्र
अगली खबर
]Jharkhand NEET UG Counselling 2025: झारखंड नीट राउंड 3 शेड्यूल रिवाइज्ड, चॉइस फिलिंग डेट 25 अक्टूबर तक बढ़ी
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा नई सीटें जोड़ने के बाद यह निर्णय राज्य स्तर पर लागू किया गया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र