AIAPGET Admit Card 2024: एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड exams.nta.ac.in/AIAPGET/ पर जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Saurabh Pandey | July 3, 2024 | 09:36 AM IST | 1 min read
एनटीए ने कहा कि उम्मीदवारों को एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को डाक से नहीं भेजा जाएगा।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा या एआईएपीजीईटी 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार एआईएपीजीईटी परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/AIAPGET से डाउनलोड कर सकते हैं।
एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
AIAPGET Admit Card 2024: एडमिट कार्ड डिटेल
एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, रिपोर्टिंग समय और महत्वपूर्ण परीक्षा दिवस के निर्देश का उल्लेख होगा। दस्तावेज डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को सत्यापित करना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि नाम, फोटो और हस्ताक्षर सहित व्यक्तिगत विवरण सही ढंग से प्रदर्शित किए गए हैं। एडमिट कार्ड पर किसी भी त्रुटि की तुरंत सूचना दी जानी चाहिए।
AIAPGET Admit Card 2024: परीक्षा शहर सूचना पर्ची
एनटीए ने 1 जुलाई, 2024 को एआईएपीजीईटी 2024 परीक्षा शहर सूचना पर्ची पहले ही जारी कर दी है। उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा शहर की जांच करने के लिए इस पर्ची को डाउनलोड करना चाहिए।
AIAPGET Admit Card 2024: इन भाषाओं में होगी परीक्षा
एआईएपीजीईटी आयुर्वेद की परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी में होगी और होम्योपैथी की परीक्षा केवल अंग्रेजी में होगी। एनटीए ने बताया कि सिद्ध परीक्षा अंग्रेजी और तमिल में होगी और यूनानी परीक्षा में अंग्रेजी और उर्दू के विकल्प होंगे।
Also read CTET Admit Card 2024: सीटेट एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ctet.nic.in से कर सकेंगे डाउनलोड
AIAPGET Admit Card 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - Exams.nta.ac.in/AIAPGET पर जाएं।
- होमपेज पर “एआईएपीजीईटी 2024 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड” लिंक पर जाएं।
- अब अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
- अब "सबमिट करें" पर क्लिक करें।
- आपका AIAPGET 2024 एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- अब एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड फाइल डाउनलोड करें और इसे प्रिंट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा