AIAPGET 2024 Counselling: एआईएपीजीईटी काउंसलिंग राउंड 2 पंजीकरण aaccc.gov.in पर शुरू, देखें शेड्यूल
Saurabh Pandey | October 1, 2024 | 05:32 PM IST | 1 min read
एआईएपीजीईटी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 सीट प्रोसेसिंग 7 से 8 अक्टूबर तक निर्धारित है। एआईएपीजीईटी राउंड 2 सीट आवंटन 9 अक्टूबर को होगा। राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम 9 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली : आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (एएसीसीसी) ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण आज यानी 1 अक्टूबर से शुरू कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर AIAPGET 2024 काउंसलिंग फॉर्म भर सकते हैं।
एआईएपीजीईटी राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक है। एआईएपीजीईटी राउंड 2 चॉइस-फिलिंग 2 अक्टूबर से शुरू होगी है। उम्मीदवारों को 6 अक्टूबर तक अपनी प्राथमिकताएं जमा करनी होंगी।
AIAPGET 2024: सीट आवंटन परिणाम
एआईएपीजीईटी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 सीट प्रोसेसिंग 7 से 8 अक्टूबर तक निर्धारित है। एआईएपीजीईटी राउंड 2 सीट आवंटन 9 अक्टूबर को होगा। राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम 9 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना AIAPGET 2024 सीट आवंटन पत्र 10 से 14 अक्टूबर तक डाउनलोड कर सकेंगे।
AIAPGET 2024 राउंड 2 काउंसलिंग में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 14 अक्टूबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। एएसीसीसी द्वारा शामिल उम्मीदवारों का सत्यापन 15 से 16 अक्टूबर तक निर्धारित है।
AIAPGET 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल |
तारीख |
|---|---|
|
पंजीकरण एवं भुगतान |
1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2024 तक |
|
राउंड 2 चॉइस फिलिंग और लॉकिंग |
2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2024 तक |
|
राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम |
9 अक्टूबर |
AIAPGET 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
- अब AIAPGET रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके प्रारंभिक पंजीकरण पूरा करें।
- एआईएपीजीईटी काउंसलिंग 2024 फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आयुष पीजी काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क 2024 का भुगतान करें और फॉर्म ऑनलाइन जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार