Agnipath Scheme: अग्निपथ में बदलाव को लेकर कांग्रेस ने कसा तंज, भाजपा को बताया ‘भारतीय जनता पलटी’

Abhay Pratap Singh | November 4, 2026 | 08:48 PM IST | 2 mins read

कांग्रेस ने कहा कि, राहुल गांधी ने बार-बार चेतावनी दी है कि अग्निवीर योजना टिकाऊ नहीं है और इस पर सरकार से पुनर्विचार करने की मांग की है।

कांग्रेस नेता ने कहा - 75% अग्निवीरों को अब उनके अनुबंध में 2 साल का विस्तार दिया जाएगा। (इमेज-आधिकारिक एक्स/पवन खेड़ा)

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट द्वारा अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के चार वर्षीय कार्यकाल में दो साल का विस्तार किए जाने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस ने 4 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी जिस रफ्तार से पलटी मारती है, उसे ‘भारतीय जनता पलटी’ कहा जाना चाहिए।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के मीडिया एवं प्रचार विभाग अध्यक्ष पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश - ऐसे राज्य जहां भारतीय सशस्त्र बलों में प्रति व्यक्ति भर्ती दर अधिक है। चुनाव नजदीक आने के साथ सरकार ने अग्निवीर योजना में एक बड़ा बदलाव करने की घोषणा की है।”

उन्होंने कहा कि, संशोधित व्यवस्था के तहत अग्निवीरों के 25% को नियमित कैडर में शामिल करने का मौजूदा प्रावधान यथावत रहेगा। शेष 75% को अब उनके अनुबंध में दो साल का विस्तार दिया जाएगा। इन दो वर्षों के अंत में, उनके पास नियमित नामांकन के लिए आवेदन करने का अवसर होगा, जो उनकी इच्छा और चयन के वस्तुनिष्ठ मानदंडों पर निर्भर करेगा।

Also read Agniveer 2 Year Extension: अग्निवीरों की सेवा अवधि 2 साल बढ़ेगी, 25 प्रतिशत सैनिक होंगे नियमित

कांग्रेस के अनुसार, राहुल गांधी ने बार-बार चेतावनी दी है कि अग्निवीर योजना टिकाऊ नहीं है और सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की मांग की है। आज की घोषणा ने उन चिंताओं को एक बार फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है। राहुल के लिए यह एक और ऐसा मौका है, जब वे कह सकते हैं - मैंने तो पहले ही कहा था।”

पवन खेड़ा ने केंद्रीय रक्षामंत्री के ‘एक्स’ पोस्ट के जवाब में कहा, “राजनाथ सिंह असल में यह कह रहे हैं कि पीएम मोदी क्लास के उस शरारती बच्चे की तरह हैं जो दीवारों पर कुछ भी लिख देता है, फर्नीचर तोड़ देता है, हर जगह गंदगी फैला देता है और फिर झाड़ू उठाने पर उम्मीद करता है कि सब खड़े होकर उसके लिए तालियां बजाएं।”

राजनाथ सिंह ने एक्स हैंडल पर लिखा, “पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के लिए दो साल के ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ को मंजूरी दी है। इससे 4 या 6 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले उन सभी इच्छुक अग्निवीरों को नियमित सैनिक के रूप में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जो चयन मानदंडों को पूरा करते हैं।”

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]