AFCAT Admit Card 2025: एएफकैट एडमिट कार्ड 7 फरवरी को afcat.cdac.in पर होगा जारी, परीक्षा तिथि, टाइमिंग्स जानें
Saurabh Pandey | January 28, 2025 | 04:06 PM IST | 1 min read
बता दें कि एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 2 दिसंबर को शुरू हुई और 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त हुई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में 336 पदों को भरना है।
Candidates can download AFCAT question papers along with answers from here.
Free Downloadनई दिल्ली : भारतीय वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) एडमिट कार्ड 2025 रिलीज करने की तारीख जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो एएफकैट (AFCAT-01/2025) परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in के माध्यम से अपना हॉल टिकट 7 फरवरी शाम 5 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे।
Don't Miss: AFCAT Question Papers with Solutions
भारतीय वायु सेना की तरफ से जारी आधिकारिक ब्रोशर में लिखा है कि 7 फरवरी 2025 शाम 5 बजे से आधिकारिक वेबसाइट https://afcat.cdac.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए "एडमिट कार्ड डाउनलोड करें" लिंक पर क्लिक करना होगा। आपको अपने पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी एडमिट कार्ड प्राप्त होगा। यदि उम्मीदवार को अपने पंजीकृत ईमेल आईडी पर अपना प्रवेश पत्र नहीं मिलता है या वह वेबसाइट से उसे डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो उसे एएफसीएटी क्वेरी सेल सी-डैक, पुणे (फोन नंबर: 020-25503105 या 020-25503106) से पूछताछ करनी होगी।
IAF AFCAT Admit Card 2025: डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले IAF AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
- होम पेज पर एएफसीएटी एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- एएफसीएटी एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- एएफसीएटी एडमिट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
IAF AFCAT 2025: परीक्षा तिथि
AFCAT 2025 परीक्षा 22 और 23 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। एएफकैट परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 300 हैं। परीक्षा में सामान्य जागरूकता, मौखिक, अंग्रेजी में योग्यता, संख्यात्मक, योग्यता और रीजनिंग और सैन्य योग्यता परीक्षा के प्रश्न शामिल होंगे। एएफकैट परीक्षा की अवधि 2 घंटे है।
Also read UKPSC RO,ARO Prelims Exam: यूकेपीएससी आरओ, एआरओ प्रीलिम्स परीक्षा कल, एग्जाम गाइडलाइंस जानें
बता दें कि एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 2 दिसंबर को शुरू हुई और 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त हुई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में 336 पदों को भरना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल