MDI Admissions 2024: एमडीआई गुरुग्राम में पीजीडीएम-बिजनेस मैनेजमेंट के लिए प्रवेश शुरू, 19 फरवरी तक आवेदन करें
Abhay Pratap Singh | January 18, 2024 | 02:40 PM IST | 1 min read
मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट गुरुग्राम में पीजीडीएम बिजनेस मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी तय की गई है।
नई दिल्ली: मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एमडीआई) गुरुग्राम ने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट-बिजनेस मैनेजमेट प्रोग्राम में फेज 1 के तहत प्रवेश के लिए 9 नवंबर 2023 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्यक्रम एग्जिक्यूटिव की भूमिका में कम से कम 3 वर्षों के अनुभव वाले प्रोफेशनल के लिए है।
PGDM-BM प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार एमडीआई की आधिकारिक वेबसाइट mdi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2024 शाम 5:00 बजे निर्धारित की गई है।
एमडीआई की डीन प्रो. सुमिता राय ने कहा कि, “पीजीडीएम-बीएम प्रोग्राम केवल नॉलेज अर्जित करने के लिए ही नहीं है। यह नेतृत्व करने और कौशल को बढ़ाने का एक मंच है। प्रथम चरण के उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही आगामी चरण के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।"
PGDM BM Admissions 2024: आवश्यक योग्यता
पीजीडीएम-बीएम प्रोग्राम में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्मलिखित योग्यता होनी चाहिए:
- किसी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 3 साल की स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- कक्षा 10वीं और 12वीं में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त हों।
- न्यूनतम 3 साल तक एग्जीक्यूटिव पोस्ट पर कार्य करने का अनुभव हो।
- CAT 2023/ GMAT/ XAT 2024 स्कोर कार्ड जमा करना अनिवार्य है।
- विदेशी/एनआरआई/पीआईओ आवेदक प्रवेश प्रक्रिया के लिए भारत सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए वैलिड जीमैट स्कोर देना होगा।
पीजीडीएम-बीएम प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू 10 मार्च 2024 को गुरुग्राम, बेंगलुरु और मुंबई शहरों में आयोजित किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा अप्रैल माह के पहले सप्ताह में की जाएगी। जबकि कार्यक्रम जुलाई 2024 में शुरू होने की संभावना जताई गई है।
अगली खबर
]IBPS SO Mains Admit Card 2024: आईबीपीएस एसओ मेन एडमिट कार्ड 2024 जारी, देखें डाउनलोड प्रक्रिया
आईबीपीएस एसओ पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 और 31 दिसंबर 2023 को किया गया था। IBPS SO Prelims Result 2023 16 जनवरी 2024 को जारी किया गया था। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए ही IBPS SO Main Admit Card 2024 जारी किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी