बीएसईबी की तरफ से जारी नोटिस में बताया गया है कि इस वर्ष इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा, 2025 के साथ-साथ इंटरमीडिएट कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 1 अप्रैल 2025 से 8 अप्रैल 2025 तक भरा जाएगा।
Saurabh Pandey | March 25, 2025 | 02:35 PM IST
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के नतीजे आज यानी 24 मार्च को दोपहर 1:15 बजे जारी कर दिया है। बीएसईबी परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों interresult2025.com, interbiharboard.com की मदद से चेक कर सकते हैं।
बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड के दफ्तर में बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों की घोषणा की। घोषणा के दौरान शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहे।
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं के तीनों संकायों (आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस) का रिजल्ट एक साथ ही घोषित किया गया है। बिहार बोर्ड साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल ने 484 अंकों से साथ पहला स्थान हासिल किया है। साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट देखें...
स्ट्रीम | टॉपर्स का नाम | टोटल अंक | प्रतिशत | रैंक |
---|---|---|---|---|
साइंस | प्रिया जायसवाल | 484 | 96.8 | 1 |
साइंस | आकाश कुमार | 480 | 96 | 2 |
साइंस | रवि कुमार | 478 | 95.6 | 3 |
साइंस | अनुप्रिया | 477 | 95.4 | 4 |
साइंस | प्रशांत कुमार | 477 | 95.4 | 4 |
साइंस | अतुल कुमार मौर्या | 476 | 95.2 | 5 |
साइंस | अंकित कुमार | 476 | 95.2 | 5 |
साइंस | वर्षा रानी | 476 | 95.2 | 5 |
बीएसईबी की तरफ से जारी नोटिस में बताया गया है कि इस वर्ष इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा, 2025 के साथ-साथ इंटरमीडिएट कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 1 अप्रैल 2025 से 8 अप्रैल 2025 तक भरा जाएगा।