UP News: एटा के स्कूल में प्रार्थना के बाद एक्सरसाइज के दौरान 12 बच्चे बेहोश, अस्पताल में भर्ती
Press Trust of India | July 30, 2024 | 03:57 PM IST | 1 min read
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि फिलहाल 12 छात्र अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती कराए गए सभी बच्चे कक्षा 6 से 9 के विद्यार्थी हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के एक स्कूल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के एक स्कूल में सुबह की प्रार्थना के दौरान 12 बच्चे बेहोश हो गए। इस घटना से स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई और डर का माहौल बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक, एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के हरचंदपुर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में यह घटना हुई। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, स्कूल में मंगलवार (30 जुलाई) सुबह प्रार्थना के बाद कथित तौर पर दो बार व्यायाम और योग करने के लिए मजबूर किए जाने के बाद 12 बच्चे बेहोश हो गए। जिला मजिस्ट्रेट प्रेम रंजन सिंह के अनुसार, "प्रिंसिपल संध्या शरण ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।"
सिंह ने बताया कि ऐसा आरोप है कि बच्चों से उमस भरी गर्मी में जबरन दो बार कसरत और योगासन कराया गया, जिससे यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि आरोप की पड़ताल की जा रही है और बच्चों की जांच के लिए एक मेडिकल टीम स्कूल भेजी गई है।
सिंह ने बताया कि फिलहाल 12 छात्र अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती कराए गए सभी बच्चे कक्षा 6 से 9 के विद्यार्थी हैं। बता दें कि हाल ही में बिहार के मुजफ्फरपुर से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। जहां उमस और गर्मी के कारण एक ही स्कूल के 30 बच्चे और 2 शिक्षक बेहोश हो गए।
बताया गया कि इस स्कूल में पंखा भी नहीं था। इसलिए भीषण गर्मी के कारण बच्चे बेहोश हो गए। यह घटना मुजफ्फरपुर के राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हरका मानशाही की है। इस स्कूल में उमस और गर्मी के कारण ढाई दर्जन से अधिक बच्चे और दो शिक्षक बेहोश हो गए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें