Abhay Pratap Singh | December 19, 2024 | 03:33 PM IST | 2 mins read
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Prepare for XAT with confidence! Download the FREE XAT Mock Test eBook featuring exam-pattern questions, practice tests, and expert insights to boost your score.
Download Ebook
नई दिल्ली: एक्सएलआरआई (XLRI) जमशेदपुर की ओर से जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (XAT 2025) के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 20 दिसंबर, 2024 को जारी किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट xatonline.in के माध्यम से एक्सएटी 2025 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
XAT 2027: Mock Test | Essay Writing Practice Questions | July GK Capsule
XAT 2027: Section-wise Preparation Tips | Syllabus, Best Books | Topic-wise Question
New: Career Launcher Race to 99%ile - 13 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। XAT 2025 परीक्षा 5 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा। एक्सएलआरआई ने इस वर्ष 34 नए परीक्षा शहर जोड़े हैं।
XAT एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा स्थल और रिपोर्टिंग समय जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। एक्सएटी 2025 हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट हाल टिकट के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधारकार्ड/ पैनकार्ड आदि) ले जाना होगा।
Also readCAT final Answer Key 2024: कैट फाइनल आंसर की iimcat.ac.in पर जारी; रिजल्ट डेट जानें
परीक्षा 2 भागों भाग 1 और भाग 2 के लिए आयोजित की जाएगी। भाग-1 में वर्बल एबिलिटी एंड लॉजिकल रीजनिंग (VA & LR), डिसीजन मेकिंग (DM) और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट एंड डेटा इंटरप्रिटेशन (QA & DI) शामिल है। इसके अलावा, भाग-2 में जनरल नॉलेज (GK) विषय से प्रश्न शामिल होंगे।
VA & LR सेक्शन में कुल 26 प्रश्न, DM सेक्शन में लगभग 21 और QA & DI में लगभग 28 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, भाग-2 में GK से लगभग 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एक्सएटी हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं: