XAT 2025 Admit Card: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट एडमिट कार्ड xatonline.in पर जारी; परीक्षा दिवस दिशानिर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | December 26, 2024 | 06:33 PM IST | 2 mins read
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 का आयोजन 5 दिसंबर को किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए XAT आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Prepare for XAT with confidence! Download the FREE XAT Mock Test eBook featuring exam-pattern questions, practice tests, and expert insights to boost your score.
Download Ebookनई दिल्ली: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) की ओर से आज यानी 26 दिसंबर को जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट एडमिट कार्ड 2025 (XAT Admit Card 2025) जारी कर दिया गया है। एक्सएटी एग्जाम के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाकर जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
XAT 2027: Mock Test | Essay Writing Practice Questions | July GK Capsule | Decision Making Handbook
XAT 2027: Section-wise Preparation Tips | Syllabus, Best Books | Topic-wise Question
New: Career Launcher Race to 99%ile - 10 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
एक्सएटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एक्सएटी 2025 हाल टिकट में व्यक्तिगत विवरण, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिवस संबंधी दिशानिर्देश जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं।
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 का आयोजन 5 जनवरी, 2025 को किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को XAT एडमिट कार्ड के साथ एक सरकारी पहचान पत्र लाना होगा। XAT एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को डिजिटल डायरी, कैलकुलेटर, माइक्रोफोन, सेल फोन, स्मार्टवॉच और इयरफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर प्रतिबंध है।
XAT Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट xatonline.in पर विजिट करें। इसके बाद, एडमिट कार्ड संबंधित लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट पर क्लिक करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
XAT Examination Day Guidelines: XAT परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देंशों का पालन करना होगा:
- अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की दो फोटोकॉपी परीक्षा केंद्र पर लानी होगी। डिजिटल एडमिट कार्ड स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर पंजीकरण के दौरान उपयोग किए गए फोटो को चस्पा करना होगा।
- पहचान पत्र जांच पूरी करने के लिए प्रवेश पत्र पर दिए गए समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- निरीक्षक की उपस्थिति में प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर करें। यदि कोई तकनीकी समस्या हो तो निरीक्षक को तुरंत सूचित करें।
- एक बार परीक्षा शुरू हो जाने पर एग्जाम समाप्त होने तक ब्रेक लेने या परीक्षा हाल छोड़ने से उम्मीदवारों को बचना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा