बिहार में बनेगा महिला विश्वविद्यालय, कुलपति से कर्मचारी तक सभी होंगी महिलाएं, सीएम ने की घोषणा
Santosh Kumar | August 28, 2026 | 02:57 PM IST | 2 mins read
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक हजार छात्राओं को पीएचडी की पढ़ाई हेतु प्रतिमाह 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि बिहार में एक महिला विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा, जहां कुलपति, प्रोफेसर, कर्मचारी और छात्राओं सहित शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक सभी महिलाएं होंगी। पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित 'विकसित भारत-समृद्ध बिहार' तथा 'बहनों का सम्मान, सरकार की पहचान' थीम आधारित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब महिलाएं समृद्ध होंगी, तभी बिहार समृद्ध होगा और भारत विकसित बनेगा।
सीएमओ की ओर से जारी बयान के अनुसार, चौधरी ने रक्षाबंधन से पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' अभियान की शुरुआत की और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कई योजनाओं की घोषणा की।
Woman University: छात्राओं को पीएचडी के लिए आर्थिक सहायता
सीएम ने कहा कि एक हजार छात्राओं को पीएचडी की पढ़ाई हेतु प्रतिमाह 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार में लगभग 4,600 शोधार्थी पीएचडी कर रहे हैं, जिनमें करीब 600 महिलाएं हैं।
महिलाओं की सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यालयों और जीविका समूहों के आसपास 'पुलिस दीदी' की तैनाती सुनिश्चित की गई है। महिला पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल भी उपलब्ध कराई गई है।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बिहार में लगभग 40 हजार महिला पुलिसकर्मी कार्यरत हैं, जो देश में सर्वाधिक है। चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने 31 मार्च 2027 तक 10 लाख 'जीविका दीदी' के घरों पर सौर पैनल लगाने का लक्ष्य तय किया है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पांच लाख महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 600 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए।
इसके अलावा जीविका निधि से 10 हजार लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया। सीएम ने कहा कि वर्ष 2030 तक महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य सशक्तीकरण पर राज्य सरकार 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।
अगली खबर
]छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रश्नपत्र लीक के चलते बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के ‘प्लांट पैथोलॉजी’ की परीक्षा रद्द
इस मामले में दुर्ग जिले के एक निजी कॉलेज के एक प्रोफेसर और पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने बताया कि 20 अगस्त के प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस की जांच के दौरान बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के 'प्लांट पैथोलॉजी' विषय का प्रश्नपत्र भी लीक होने की बात सामने आई।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार