WCR Apprentice Recruitment 2025: पश्चिम मध्य रेलवे में 2,865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | September 3, 2025 | 08:43 AM IST | 1 min read
पश्चिम मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती अधिसूचना जारी होने की तिथि तक उम्मीदवारों ने निर्धारित योग्यता उत्तीर्ण कर ली हो। क्वालीफाइंग परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार और जिन उम्मीदवारों का क्वालीफाइंग परीक्षा परिणाम प्रतीक्षित है, वे पात्र नहीं हैं।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) ने पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) के विभिन्न डिवीजनों में 2,865 अपरेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर, 2025 है।
पश्चिम मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 20 अगस्त, 2025 तक कम से कम 15 वर्ष और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट लागू होगी।
WCR Apprentice Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को 10+2 प्रणाली के तहत कक्षा 10वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा कम से कम 50% कुल अंकों के साथ उत्तीर्ण करनी होगी। इसके अतिरिक्त, आवेदकों के पास राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र (एनटीसी) होना चाहिए।
WCR Apprentice Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 141 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन (PwBD), महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 41 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए।
WCR Apprentice Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
- जेबीपी डिवीजन - 1136 पद
- बीपीएल डिवीजन - 558 पद
- कोटा डिवीजन - 865 पद
- सीआरडब्ल्यूएस बीपीएल - 136 पद
- डब्ल्यूआरएस कोटा - 151 पद
- एचक्यू/जेबीपी - 19 पद
- कुल पदों की संख्या - 2865
WCR Apprentice Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत) में प्राप्त औसत अंकों और सभी पात्र उम्मीदवारों के आईटीआई/ट्रेड अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
अगली खबर
]MP PSTST 2025: एमपी प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा शेड्यूल जारी, 9 अक्टूबर को 2 पालियों में एग्जाम, जानें टाइमिंग
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत 13,089 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा 9 अक्टूबर 2025 को 2 पालियों में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल