WBJEE 2025: डब्ल्यूबीजेईई पंजीकरण wbjeeb.nic.in पर शुरू, एलिजिबिलिटी, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डेट जानें
Saurabh Pandey | January 22, 2025 | 12:43 PM IST | 2 mins read
डब्ल्यूबीजेईई 2025 ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा। इसे ओएमआर शीट पर लिया जाएगा, जहां उम्मीदवार नीले या काले बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करके अपनी प्रतिक्रियाओं को चिह्नित करेंगे। WBJEEB सवालों के जवाब देने के लिए उम्मीदवारों को पेन उपलब्ध कराएगा।
Predict your college admission chances with WBJEE expected scores based on Seat Type, Caste, category, quota and other key admission factors.
Try Nowनई दिल्ली : पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 22 जनवरी से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, डब्ल्यूबीजेईई 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 फरवरी है।
WBJEE 2027: WBJEE 2027 Sample Paper Practice Questions with Solutions
QP's 2026 : Physics | Chemistry | Maths
Also See: Top 50 Engineering Colleges in West Bengal
Admission Alert : Amity University, Kolkata | UEM Kolkata | Adamas University
डब्ल्यूबीजेईई 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार एवं संशोधित कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करने के लिए 25 से 27 फरवरी तक उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा।
WBJEE 2025: आवेदन शुल्क
डब्ल्यूबीजेईई 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को 500 रुपये और सामान्य महिला उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है।
एससी, एसटी, ओबीसी-ए, ओबीसी-बी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी, टीएफडब्ल्यू पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। इन श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए यह 300 रुपये है, और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है।
WBJEE 2025: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
डब्ल्यूबीजेईई 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को रसायन विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जीव विज्ञान , कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, तकनीकी व्यावसायिक विषय में से एक के साथ अनिवार्य विषयों के रूप में फिजिक्स और मैथ के साथ कक्षा 12 या समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है। न्यूनतम कुल अंक 45% अंक तीन विषयों में आवश्यक हैं, जबकि आरक्षित श्रेणियों के लिए 40% है।
WBJEE 2025: एडमिट कार्ड
WBJEE 2025 एडमिट कार्ड 17 अप्रैल को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके अपना डब्ल्यूबीजेईई एडमिट कार्ड 27 अप्रैल 2025 तक डाउनलोड कर सकते हैं। डब्ल्यूबीजेईई 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन उसे लेकर जाना होगा।
WBJEE 2025: परीक्षा तिथि, टाइमिंग्स
डब्ल्यूबीजेईई 2025 परीक्षा 27 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर 2 दोपहर दो बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
WBJEE 2025: परीक्षा पैटर्न
WBJEE 2025 परीक्षा पेन-एंड-पेपर प्रारूप में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। डब्ल्यूबीजेईई की अवधि 4 घंटे है। डब्ल्यूबीजेईई के पेपर में 2 घंटे की अवधि के 2 पेपर होंगे। डब्ल्यूबीजेईई परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और बंगाली है, इसमें कुल 155 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
डब्ल्यूबीजेईई 2025 के दोनों पेपरों में जो उम्मीदवार उपस्थित होंगे, वे सामान्य (जीएमआर) और फार्मेसी मेरिट सूची (पीएमआर) दोनों के लिए पात्र होंगे। यह उन्हें इंजीनियरिंग और फार्मेसी दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए पात्र बनाता है। जो उम्मीदवार दूसरे पेपर के लिए उपस्थित होंगे वे केवल पीएमआर के लिए पात्र होंगे। जो उम्मीदवार केवल पेपर 1 के लिए उपस्थित होते हैं वे किसी भी रैंक या मेरिट सूची के लिए पात्र नहीं हैं।
Also read JEE Main 2025: जेईई मेन 2025 के लिए अच्छी रैंक क्या है? एनालिसिस और टिप्स जानें
डब्ल्यूबीजेईई 2025 ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा। इसे ओएमआर शीट पर लिया जाएगा, जहां उम्मीदवार नीले या काले बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करके अपनी प्रतिक्रियाओं को चिह्नित करेंगे। WBJEEB सवालों के जवाब देने के लिए उम्मीदवारों को पेन उपलब्ध कराएगा।
Quick Watch
]अगली खबर
]JEE Main 2025: एनआईटी त्रिची के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें एलिजिबिलिटी, ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक
एनआईआरएफ रैंकिंग में देश के टॉप एनआईटी की लिस्ट में सबसे ऊपर रहने वाले एनआईटी त्रिची में एडमिशन पाने के लिए जेईई मेन में कितने अंक लाने होंगे? इस बारे में जानकारी इस लेख में दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार