WBJEE Result 2024 Out: पश्चिम बंगाल जेईई परिणाम wbjeeb.nic.in पर जारी; 99.53 प्रतिशत उम्मीदवार सफल
Santosh Kumar | June 6, 2024 | 02:55 PM IST | 1 min read
बोर्ड ने नतीजों के साथ-साथ कैटेगरी-वाइज डबल्यूबीजेईई कट-ऑफ की भी घोषणा की है। डबल्यूबीजेईई परीक्षा 2024 28 अप्रैल को दो सत्रों में आयोजित की गई थी।
Predict your college admission chances with WBJEE expected scores based on Seat Type, Caste, category, quota and other key admission factors.
Try Nowनई दिल्ली: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डबल्यूबीजेईईबी) ने डबल्यूबी जेईई परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in के माध्यम से अपना पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2024 देख सकते हैं। उम्मीदवार शाम 4 बजे के बाद अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में 99.53 प्रतिशत उम्मीदवार सफल रहे हैं। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा की।
WBJEE 2026: College Predictor | QP's: Physics | Chemistry | Maths
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
Also See: Top 50 Engineering Colleges in West Bengal
Admission Alert : Amity University, Kolkata | UEM Kolkata | Adamas University
छात्रों को डबल्यूबीजेईई परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। बोर्ड परिणामों के साथ श्रेणी-वार डबल्यूबीजेईई कट-ऑफ की भी घोषणा की है। डबल्यूबीजेईई परीक्षा 2024 28 अप्रैल को दो सत्रों में आयोजित की गई थी।
डबल्यूबीजेईई 2024 परीक्षा में कुल 142,694 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 112,963 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 328 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
इससे पहले, बोर्ड ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी कल (5 जून) जारी की थी। जो उम्मीदवार डबल्यूबीजेईई परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डबल्यूबीजेईई फाइनल आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Also read WBJEE Final Answer Key 2024: पश्चिम बंगाल जेईई फाइनल आंसर की wbjeeb.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
WBJEE Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से डबल्यूबीजेईई परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
- अब WBJEE Result 2024 पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- डबल्यूबीजेईई परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- डबल्यूबीजेईई स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
Quick Watch
]अगली खबर
]NEET UG 2024: कोटा में नीट प्रवेश परीक्षा नतीजे आने के एक दिन बाद छात्रा ने 9वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
कोटा में नीट के नतीजों से नाखुश एक छात्रा ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आज (6 जून) बताया कि छात्रा को मौके पर ही अस्पताल ले जाया गया जहां 1 घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा