WBJEE Answer Key 2024: पश्चिम बंगाल जेईई आंसर की कल wbjee.nic.in पर होगी जारी, 9 मई तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | May 6, 2024 | 05:48 PM IST | 1 min read
WBJEE 2024 का रिजल्ट फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा। आधिकारिक परिणाम घोषित होने से पहले उम्मीदवार अपने संभावित सुरक्षित अंकों की गणना करने के लिए मॉडल WBJEE उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं।
नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) कल यानी 7 मई को डब्ल्यूबीजेईई मॉडल आंसर की जारी करेगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार डब्ल्यूबीजेईई आंसर की 2024 के माध्यम से प्रश्न पत्र के सही उत्तरों की जांच कर सकेंगे। डब्ल्यूबीजेईई मॉडल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट wbjee.nic.in पर जाकर आवश्यक क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
डब्ल्यूबीजेईई मॉडल आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार दिए गए यूजर इंटरफेस के माध्यम से 9 मई, 2024 (रात 11:59 बजे) तक आंसर की को चैलेंज कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को चैलेंज किए जाने वाले प्रति प्रश्न के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। आंसर की चुनौती शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों से ही करना होगा।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि बिना शुल्क का भुगतान किए किसी भी प्रश्न के लिए उठाई आपत्ति को नहीं माना जाएगा। उम्मीदवार द्वारा उठाई आपत्ति को विषय विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा चेक किया जाता है, यदि उम्मीदवार द्वारा उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है तो आंसर की में उसके मुताबिक भी किया जाता है। इसके बाद ही फाइनल आंसर की जारी की जाती है।
डब्ल्यूबीजेईई फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा। WBJEE 2024 28 अप्रैल को विभिन्न केंद्रों पर पेन-एंड-पेपर-आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की गई थी।
WBJEE Answer Key 2024 Release Date: आंसर की चैलेंज का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjee.nic.in पर जाएं।
- WBJEE उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- WBJEE उत्तर कुंजी 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उस प्रश्न संख्या का चयन करें, जिसे चैलेंज करना हो।
- अब सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
- चुनौती शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
अगली खबर
]NEET UG 2024 Exam Live: नीट यूजी 2024 एनालिसिस जारी, आंसर की जारी कोड Q, R, S, T, प्रश्न पत्र डाउनलोड, कटऑफ
इस दौरान परीक्षार्थियों ने टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया। उम्मीदवारों को इस वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण और विश्लेषण देखने को मिलेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’