WBCHSE Exams: बंगाल में 12वीं कक्षा के लिए होगी सेमेस्टर परीक्षा, डेट घोषित, एडमिट कार्ड ऑनलाइन होंगे जारी
Santosh Kumar | July 17, 2025 | 07:09 PM IST | 1 min read
संस्था के प्रमुख लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके परिषद के पोर्टल पर जाकर विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड एवं प्रिंट कर सकेंगे।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने घोषणा की है कि बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए पहली बार आयोजित होने वाली आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं के एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। परिषद ने कहा है कि 11वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र सितंबर में अपने तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा देंगे।
यह पहली बार है जब परिषद सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित कर रही है। ये परीक्षाएं 8 से 22 सितंबर तक ओएमआर शीट पर होगी। परिषद के अध्यक्ष द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, तीसरे सेमेस्टर के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
अप्रिय स्थिति में परीक्षा केंद्र में होगा बदलाव
संबंधित संस्था के प्रमुख लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके परिषद के पोर्टल पर जाकर विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड एवं प्रिंट कर सकेंगे। सवा घंटे की परीक्षा के दौरान, उम्मीदवारों को शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी।
बरसात के मौसम को देखते हुए, प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट को ऐसी जगह पर रखा जाएगा जहां पहले कभी जलभराव की स्थिति न रही हो। परिषद ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या अप्रिय स्थिति में परीक्षा केंद्र बदल दिया जाएगा।
Also read एनसीईआरटी ने कक्षा 8 के लिए नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक की जारी, बहु-विषयक दृष्टिकोण पर जोर
नीट-जेईई की तरह कई प्रश्न सेट होंगे
तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा पूरी तरह से बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित है, इसलिए नीट या जेईई जैसी परीक्षाओं की तरह कई अलग-अलग प्रश्न सेट बनाए जाएंगे ताकि एक-दूसरे के बगल में बैठे छात्रों को एक जैसे प्रश्न न मिलें।
अप्रैल के मध्य में, पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक नोटिस जारी कर सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 11 और 12 के लिए सेमेस्टर प्रणाली अपनाने की घोषणा की थी।
अगली खबर
]Jharkhand NMMS Result 2025: झारखंड एनएमएमएस रिजल्ट jacresults.com पर घोषित, डिस्ट्रिक्ट वाइज लिस्ट जारी
जेएसी एनएमएमएस 2024-25 परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। कक्षा 8 के छात्रों के लिए झारखंड एनएमएमएस परीक्षा 18 मई, 2025 को आयोजित की गई।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम