WB Police SI, Sergeant 2023 Exam: एसआई, सार्जेंट 2023 परीक्षा शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड 18 जनवरी को
Abhay Pratap Singh | January 12, 2024 | 02:36 PM IST | 1 min read
वेस्ट बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (WBPRB) ने डब्ल्यूबी पुलिस एसआई और सार्जेंट 2023 पदों के लिए 28 जनवरी को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है।
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (डब्ल्यूबीपीआरबी) ने कोलकाता पुलिस में सब-इंस्पेक्टर/सब-इंस्पेक्टर (Unarmed Branch), सब-इंस्पेक्टर (Armed Branch) और सार्जेंट के पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा शेड्यूल 2023 जारी कर दिया है।
इस वैकेंसी के तहत कुल 309 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। परीक्षा 28 जनवरी 2024 को आयोजित होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर अधिक जानकारी देख सकते हैं।
कोलकाता पुलिस में सब-इंस्पेक्टर/सब-इंस्पेक्टर (अनआर्म्ड ब्रांच), सब-इंस्पेक्टर (आर्म्ड ब्रांच) और सार्जेंट पद 2023 के लिए प्रवेश पत्र 18 जनवरी 2024 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
WB Police SI, Sergeant 2023 Admit card : डाउनलोड करें
उम्मीदवार प्रवेश पत्र जारी होने पर दिए गए चरण फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- सब-इंस्पेक्टर/सब-इंस्पेक्टर, सार्जेंट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- जिसके बाद हॉल टिकट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]Jharkhand SSC Teacher Recruitment 2024: झारखंड एसएससी शिक्षक भर्ती संशोधित शेड्यूल जारी, परीक्षा तिथि देखें
Jharkhand SSC Teacher Recruitment 2024 रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार सीटीईटी और टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही सहायक शिक्षक रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। नई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बाद डिटेल एग्जाम शेड्यूल उपलब्ध कराया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल