शिक्षा मंत्रालय और अटल इनोवेशन मिशन स्कूली छात्रों के लिए ‘विकसित भारत बिल्डथॉन’ का आयोजन करेगा - प्रधान
Press Trust of India | September 23, 2025 | 06:40 PM IST | 1 min read
बिल्डथॉन देश भर के 1.5 लाख स्कूलों के एक करोड़ से अधिक छात्रों को चार विषयों के तहत प्रारूप बनाने, डिजाइन तैयार करने और विकसित करने के लिए प्रेरित करेगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 23 सितंबर को कहा कि शिक्षा मंत्रालय और ‘अटल इनोवेशन मिशन’ स्कूली छात्रों में नवाचार, रचनात्मकता और समस्या-समाधान को प्रेरित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी पहल, विकसित भारत बिल्डथॉन का आयोजन करेंगे।
उन्होंने कहा कि बिल्डथॉन देश भर के 1.5 लाख स्कूलों के एक करोड़ से अधिक छात्रों को चार विषयों के तहत प्रारूप बनाने, डिजाइन तैयार करने और विकसित करने के लिए प्रेरित करेगा।
प्रधान ने एक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘हमने देश में छठी से 12वीं कक्षा वाले सभी स्कूलों तक पहुंचने का प्रस्ताव रखा है और हम उन स्कूलों के प्रत्येक बच्चे को 2047 तक विकसित भारत के लिए विचार-मंथन का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”
उन्होंने आगे बताया कि, “यह विचार-मंथन चार विषयों पर आधारित होगा, अर्थात् आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल और समृद्ध भारत।’’
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, ‘‘यह कार्यक्रम छात्रों, शिक्षकों और नवप्रवर्तकों को विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप, आत्मनिर्भर भारत के लिए समाधान बनाने के वास्ते एक साथ लाता है।’’
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल