UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड राज्य में सहायक भंडारी के 25 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | April 3, 2024 | 09:52 PM IST | 2 mins read
उत्तराखंड सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के तहत सहायक भंडारी पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड सहायक भंडारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 21 से 23 अप्रैल 2024 तक खोली जाएगी। इन पदों पर 28 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।
अनारक्षित, सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एसटी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट को 150 रुपये फीस देना होगा। इसके अलावा उत्तराखंड के अनाथ उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी जाएगी।
उत्तराखंड सहायक भंडारी पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Also read UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड में हवलदार-होम गार्ड पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल आवेदन की लास्ट डेट
उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश अथवा शिक्षा एवं परीक्षा परिषद उत्तराखंड से इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही हिंदी एवं कंप्यूटर का कार्यकारी ज्ञान भी हो। इसके अलावा किसी इंजीनियरिंग व्यवसाय में राष्ट्रीय शिशिक्षुक्ता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय उत्तराखंड के तहत सहायक भंडारी के कुल 25 पद भरे जाएंगे। जिनमें से 14 पदों पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा एससी के लिए 5 पद, एसटी के लिए 1 पद, ओबीसी के लिए 3 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 2 पद आरक्षित किए गए हैं।
UKSSSC Assistant Storekeeper Recruitment 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं:
- आयोग की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर सहायक भंडारी भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज पर Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और शुल्क का भुगतान करें।
- भरे हुए आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और डाउनलोड करें।
उत्तराखंड सहायक भंडारी पद पर उम्मीदवारों के चयन के लिए 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन वेबसाइट पर देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार