Uttarakhand NEET UG Counselling 2025: उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट जारी
Saurabh Pandey | September 25, 2025 | 04:35 PM IST | 2 mins read
हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (HNBUMU) मेडिकल कॉलेजों में MBBS/BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित करता है। काउंसलिंग राउंड में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को NEET 2025 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
नई दिल्ली : हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (HNBUMU) ने उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड-2 का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। सीट आवंटन परिणाम पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है।
उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड-2 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in के माध्यम से अपना आवंटन परिणाम डाउनलोड करना होगा।
उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड-2 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा के बाद जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें आवंटित कॉलेज में प्रवेश के लिए 30 सितंबर 2025 तक मौका मिलेगा।
राउंड-3 स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग शेड्यूल अलग से होगा जारी
राउंड-1 में आवंटित सीट को सरेंडर/वापस लेने/त्यागने की विस्तृत प्रक्रिया (सुरक्षा जमा राशि जब्त किए बिना) विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एक अलग लिंक के रूप में अपलोड की गई है। राउंड-3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग (यदि कोई हो) का शेड्यूल और प्रक्रिया अलग से अपलोड की जाएगी।
Uttarakhand NEET UG Counselling 2025: काउसलिंग राउंड
एचएनबीयूएमयू राज्य कोटे की 85% और निजी कॉलेजों की 100% सीटें भरने के लिए एक मॉप-अप राउंड सहित काउंसलिंग के कुल तीन राउंड आयोजित करेगा। उत्तराखंड नीट 2025 काउंसलिंग के माध्यम से कुल 1150 एमबीबीएस सीटें और 300 बीडीएस सीटें भरी जाएंगी।
Uttarakhand NEET UG Counselling 2025: काउंसलिंग दस्तावेज
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट, उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
- नीट प्रवेश पत्र 2025
- नीट रिजल्ट 2025 (रैंक लेटर)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (केवल उत्तराखंड के मूल निवासी उम्मीदवारों के लिए)
- फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पासपोर्ट/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस)
Uttarakhand NEET UG Counselling 2025: सीट आवंटन रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- एचएनबीयूएमयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नीट रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्मतिथि दर्ज करें।
- व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरें।
- अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- अब सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (HNBUMU) मेडिकल कॉलेजों में MBBS/BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित करता है। काउंसलिंग राउंड में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को NEET 2025 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच