Uttarakhand NEET UG AYUSH Counselling 2025: उत्तराखंड नीट यूजी आयुष मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण शुरू
Abhay Pratap Singh | November 19, 2025 | 07:54 AM IST | 1 min read
उत्तराखंड नीट आयुष 2025 मॉप-अप काउंसलिंग राउंड में भाग लेने के लिए सभी उम्मीदवारों को 2,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने उत्तराखंड नीट यूजी 2025 आयुष मॉप-अप राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.uau.ac.in पर जाकर अंतिम तिथि 20 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते है।
उत्तराखंड नीट आयुष 2025 मॉप-अप काउंसलिंग राउंड में भाग लेने के लिए सभी उम्मीदवारों को 2,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। सीट आवंटित अभ्यर्थियों को सिक्योरिटी शुल्क के रूप में 15,000 रुपये का भुगतान करना होगा। सुरक्षा राशि जमा करने के बाद ही अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “यदि संबंधित अभ्यर्थी आवंटन पत्र डाउनलोड करने के बाद निर्धारित समय में प्रवेश नहीं लेता है तो सुरक्षा शुल्क जब्त कर ली जाएगी।” उत्तराखंड नीट यूजी आयुष काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 18 नवंबर से शुरू है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उत्तराखंड आयुष मॉप-अप राउंड काउंसलिंग स्थल उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, रेलवे रोड, हर्रावाला, हर्रावाला, देहरादून है।
Uttarakhand NEET 2025 AYUSH mop-up round counselling: शेड्यूल
नीचे सारणी में कैंडिडेट मॉपअप चरण की यूएयूसी यूजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल जांच सकते हैं:
| काउंसलिंग कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन पंजीकरण और नया पंजीकरण एवं शुल्क जमा करना | 18 से 20 नवंबर, 2025 तक |
| उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में मेरिट सूची का प्रदर्शन, भौतिक रिपोर्टिंग और सीट आवंटन |
|
| आवंटित कॉलेजों में प्रवेश की तिथियां | 23 से 24 नवंबर, 2025 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी