Super 100: उत्तराखंड सरकार मेधावी मेडिकल-इंजीनियरिंग छात्रों को देगी मुफ्त कोचिंग, 'सुपर 100' कार्यक्रम शुरू
Press Trust of India | June 3, 2025 | 12:19 PM IST | 1 min read
कार्यक्रम के तहत प्रवेश परीक्षा के आधार पर राज्य के 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि एक जून से 15 जुलाई तक कुल 45 दिनों तक देहरादून में चलने वाले इस कार्यक्रम में चयनित छात्र-छात्राओं को सभी सुविधाएं निशुल्क दी जाएंगी।
नई दिल्ली : उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को 100 मेधावी छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करने के लिए ‘सुपर 100’ कार्यक्रम शुरू किया। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने “समग्र शिक्षा अभियान” के तहत सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम के तहत प्रवेश परीक्षा के आधार पर राज्य के 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि एक जून से 15 जुलाई तक कुल 45 दिनों तक देहरादून में चलने वाले इस कार्यक्रम में चयनित छात्र-छात्राओं को सभी सुविधाएं निशुल्क दी जाएंगी, जिसमें भोजन, आवास, अध्ययन सामग्री और कोचिंग के लिए शिक्षकों की व्यवस्था शामिल है।
45 दिनों तक चलेंगी कक्षाएं
शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में अवंती फेलोज संस्था का भी सहयोग लिया जा रहा है। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला ने बताया कि 45 दिनों की ऑफलाइन पढ़ाई के बाद ये छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय लौट जाएंगे और इसके बाद उन्हें पूरे साल ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोचिंग के दौरान छात्रों का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तरीके से तैयारी कर सकें।
अगली खबर
]JEE Advanced 2025 Topper: कोटा के एक ही कोचिंग सेंटर के 4 उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड के टॉप 10 रैंक में शामिल
कोटा के मूल निवासी रजित गुप्ता ने 360 में से 332 अंक हासिल कर एआईआर-1 हासिल किया। उनके बाद हरियाणा के हिसार के सक्षम जिंदल (एआईआर-2), अक्षत चौरसिया (एआईआर-6) और देवेश पी भैया (एआईआर-8) का स्थान रहा।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल