उत्तराखंड में ‘बेरोजगारी’ और स्थायी राजधानी के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Press Trust of India | November 10, 2026 | 09:38 AM IST | 2 mins read
उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं को केवल गुमराह कर रही है।
नई दिल्ली: कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य में ‘बेरोजगारी’ और गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने में हो रही देरी को लेकर भाजपा नीत सरकार पर सोमवार को निशाना साधा। उन्होंने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से यह बात कही।
गोदियाल ने कहा कि राज्य के गठन के बाद कांग्रेस सरकार ने हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, काशीपुर और देहरादून में औद्योगिक केंद्र विकसित कर रोजगार के अवसर बढ़ाए थे। गोदियाल ने आरोप लगाया, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मौजूदा सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं को केवल गुमराह कर रही है।”
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज भी कई चुनौतियों का सामना कर रहा है और महिलाओं तथा युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “जब उत्तराखंड का गठन हुआ था, उसी समय दो अन्य राज्य झारखंड और छत्तीसगढ़ भी बनाए गए थे।”
Also read समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी विरोधी पार्टी
आग कहा, “इन दोनों राज्यों ने गठन के समय ही अपनी स्थायी राजधानियां तय कर ली थीं, जबकि उत्तराखंड की स्थायी राजधानी अब तक तय नहीं हो सकी है।” उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के शहीदों के सम्मान और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछली कांग्रेस सरकार ने गैरसैंण में विधानसभा भवन का निर्माण कराया था।
उन्होंने कहा, “इसके बाद नवंबर 2015 में वहां विधानसभा का सत्र आयोजित किया गया। इसके अलावा 2017 का बजट सत्र भी गैरसैंण में आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। हालांकि, इसके बाद से भाजपा इस मुद्दे पर जनता को केवल गुमराह करती रही है।”
गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हाल में 6 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस मनाकर एक ‘गलत परंपरा’ शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस कदम से राज्य आंदोलन में भाग लेने वाले लोगों को गहरी पीड़ा पहुंची है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती दोहराई नहीं जानी चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार