UP School News: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के मद्देनजर 12वीं तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद करने के आदेश
Press Trust of India | December 29, 2025 | 07:40 AM IST | 2 mins read
मुख्यमंत्री योगी ने शासन और प्रशासन के आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं क्षेत्रों में जाकर जमीनी हकीकत का जायजा लें।
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण ठंड के मद्देनजर राज्य के 12वीं तक के सभी स्कूल आगामी एक जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए। राज्य सरकार द्वारा एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड समेत सभी शिक्षा परिषदों के 12वीं तक के स्कूलों को भीषण सर्दी के कारण आगामी एक जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने शासन और प्रशासन के आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं क्षेत्रों में जाकर जमीनी हकीकत का जायजा लें।
उन्होंने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए हर जिले के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव और कंबलों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को परेशानी नहीं होने देने के लिये प्रतिबद्ध है।
सभी जरूरी सुविधाएं देने का निर्देश
सीएम ने दावा किया कि सरकार ने कंबल वितरण, रैन बसेरा और अलाव की व्यवस्था के लिए सभी जिलों को पर्याप्त धन जारी कर दिया है। जिला प्रशासन को रैन बसेरों में बिस्तर, कम्बल, समेत सभी जरूरी सुविधाएं देने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि अत्यधिक ठंड की स्थिति को देखते हुए ज़िलाधिकारियों को स्कूल बंद करने और छुट्टियां घोषित करने का भी अधिकार दिया गया है। साथ ही अपरिहार्य स्थितियों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट में
गोरखपुर जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा कि योगी आदित्यनाथ ने टीपी नगर पास और धर्मशाला बाजार के पास रैन बसेरों का दौरा किया, सुविधाओं की समीक्षा की और वहां रहने वालों से बातचीत करके उनका हालचाल पूछा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सहित उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट में है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी कंबल और ऊनी कपड़े बांटने, सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने तथा रैन बसेरों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित कर रहे हैं।
अगली खबर
]HP School News: हिमाचल प्रदेश के ऊना में खराब मौसम के चलते 29 दिसंबर से स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे
आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान (पूर्व-प्राथमिक, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय) 29 दिसंबर से 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित होंगे।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल