UP School Bomb Threat: आगरा और मेरठ के निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी टीम
Abhay Pratap Singh | July 23, 2025 | 02:30 PM IST | 1 min read
आगरा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विनायक भोसले ने बताया कि शहर के श्री राम स्कूल और ग्लोबल स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के आगरा और मेरठ में निजी स्कूलों को बुधवार (23 जुलाई, 2025) को बम से उड़ाने के धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद बम निरोधक और श्वान दस्ते ने स्कूलों के परिसर की गहन तलाशी ली लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस ने जानकारी देते हुए मामले की पुष्टि की है।
आगरा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विनायक भोसले ने बताया कि शहर के श्री राम स्कूल और ग्लोबल स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते ने दोनों स्कूलों की गहन तलाशी ली। किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।’’
अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के बाद विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में जुट गए। साइबर प्रकोष्ठ ने इन ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू की है। भोसले ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ये ईमेल कोलकाता से आए थे। दोषियों का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है।’’
Also read Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 45 से अधिक स्कूलों को मिली बम की धमकी, छात्र और अभिभावक दहशत में
मेरठ में दीवान पब्लिक स्कूल को ईमेल भेजकर धमकी दी गई जिसके बाद अधिकारी सतर्क हो गए। यह ईमेल मंगलवार दोपहर में आया जिसके बाद स्कूल ने तुरंत जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सूचित किया।
जिलाधिकारी वीके सिंह ने बताया कि मेरठ में सभी स्कूल कांवड़ यात्रा की वजह से बंद हैं, इसलिए कोई अफरा-तफरी जैसा माहौल नहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने बताया कि साइबर टीम इस मामले की जांच कर रही है।
अगली खबर
]CBSE Revaluation Result 2025: सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं पुनर्मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम जारी, डाउनलोड करें
पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में एक अलग परीक्षक द्वारा अंकों की दोबारा जांच करना शामिल है, जबकि सत्यापन में अंकों के योग में किसी भी लिपिकीय त्रुटि की जांच की जाती है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार