UTET Answer Key 2024: उत्तराखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट आंसर की ukutet.com पर जल्द, आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा मौका
Abhay Pratap Singh | October 27, 2024 | 11:31 AM IST | 2 mins read
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर बोर्ड यूटीईटी 2024 रिजल्ट जारी किया जाएगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से जल्द ही उत्तराखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट आंसर की 2024 (UTET Answer Key 2024) जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ukutet.com और ubse.uk.gov.in से पर जाकर यूटीईटी प्रोविजनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड द्वारा यूटीईटी 2024 एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार को यूटेट 2024 प्रारंभिक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने का मौका भी दिया जाएगा।
ऑफिशियल ब्रोशर के अनुसार, “यदि किसी अभ्यर्थी को परिषद द्वारा जारी उत्तराखंड टीईटी उत्तर कुंजी में किसी उत्तर के खिलाफ कोई आपत्ति हो तो, वह निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्धारित प्रारूप में प्रमाण सहित दावा/ आपत्ति केवल मेल (secyutet@gmail.com) के माध्यम से ही भेजी जा सकेगी।”
Also read Uttarakhand NMMS 2025: उत्तराखंड एनएमएमएस पंजीकरण scert.uk.gov.in पर शुरू, 6 नवंबर लास्ट डेट
विषय विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। दावा या आपत्ति सही पाए जाने पर उत्तर कुंजी में आवश्यक संशोधन या निरस्तीकरण करते हुए यूटीईटी अंतिम उत्तर कुंजी 2024 तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। यूटीईटी 2024 फाइनल आंसर की के आधार पर यूबीएसई यूटीईटी 2024 रिजल्ट जारी करेगा।
यूटीईटी लिखित परीक्षा 24 अक्टूबर, 2024 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई थी। पेपर 1 और पेपर 2 में कुल 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न थे।
UTET Provisional Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूटीईटी 2024 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे:
- यूबीएसई यूटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध UTET उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां अभ्यर्थी उत्तरों की जांच कर सकेंगे।
- पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’