Saurabh Pandey | April 11, 2026 | 09:55 AM IST | 1 min read
इस भर्ती के तहत कुल 170 पद (120 गार्ड और 50 फायर गार्ड) भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी विधानभवन रक्षक, फायर गार्ड भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से 29 जून तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी विधानभवन रक्षक, फायर गार्ड भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार 6 जुलाई तक त्रुटियों में सुधार कर सकेंगे। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जिन्होंने PET-2025 परीक्षा पास की है।
इस भर्ती के तहत कुल 170 पद (120 गार्ड और 50 फायर गार्ड) भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।
यूपीएसएसएससी विधानसभा गार्ड और फायरमैन भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों के पास वैलिड जाति, निवास और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र होना भी जरूरी है।
यूपीएसएसएससी विधानसभा गार्ड और फायरमैन भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार को PET-2025 परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी, तभी वह मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा।
श्रेणी (Category) | आवेदन शुल्क | ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क | कुल शुल्क (योग) |
अनारक्षित (General) | 00 | 25 रुपये | 25 रुपये |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 00 | 25 रुपये | 25 रुपये |
अनुसूचित जाति (SC) | 00 | 25 रुपये | 25 रुपये |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 00 | 25 रुपये | 25 रुपये |