UPSSSC Technical Assistant Admit Card 2026: यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | August 5, 2026 | 02:46 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2026 के अंतर्गत प्राविधिक सहायक (Technical Assistant) ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 5 अगस्त से यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी 2026 मेन्स एग्जाम के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
UPSSSC Technical Assistant Group C Main Exam 2026: परीक्षा कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी 2026 मुख्य परीक्षा 9 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना अनिवार्य है।
पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा चरण शामिल हैं। लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे।
नोटिस में कहा गया कि, “मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट in पर जारी कर दिए गए हैं। संबंधित अभ्यर्थी 5 अगस्त से डाउनलोड कर सकते हैं।” इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2759 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
UPSSSC Technical Assistant Group C Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी टेक्निकल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
- इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम