Abhay Pratap Singh | August 5, 2026 | 02:26 PM IST | 1 min read
एएफसीएटी 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Candidates can download AFCAT question papers along with answers from here.
Free Download
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) ने आज एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 02/2026) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार आधिकारक वेबसाइट afcat.cdac.in के माध्यम से एएफसीएटी 2 एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: AFCAT Question Papers with Solutions
एएफसीएटी 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी हॉल टिकट में नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा शहर व जिला और परीक्षा केंद्र का पूरा पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
इंडियर एयर फोर्स की ओर से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 का आयोजन 8 अगस्त, 2026 को ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
एएफसीएटी 2 एडमिट कार्ड 2026 में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत ऑफिशियल हेल्पडेस्क के माध्यम से एएफसीएटी अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। परीक्षार्थियों को नीला या काला बॉलपॉइंट पेन व एडमिट कार्ड में उल्लिखित दस्तावेज/ सामग्री लाने की अनुमति है।
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 02/2026 चयन प्रक्रिया में रिटन एग्जाम, एएफएसबी इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण चरण शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक एएफकैट वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एएफसीएटी 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं: