UPSSSC Stenographer Result 2026: यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी, कटऑफ अंक जानें
Saurabh Pandey | July 23, 2026 | 12:54 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर का 2026 का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है और इसमें लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड करके अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं। परिणाम के साथ-साथ, आयोग ने कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी जारी की है, जिससे उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में आगे बढ़ने की अपनी संभावनाओं का आंकलन कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर का 2026 का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है और इसमें लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। जो उम्मीदवार क्वालिफाई करेंगे, उन्हें टाइपिंग/स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
UPSSSC Stenographer Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
- अगर पीडीएफ में आपका रोल नंबर दिखता है, तो आप भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर गए हैं।
- अंत में रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करके सेव कर लें।
UPSSSC Stenographer Result 2026: कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए कटऑफ अंक कैटेगरीवाइज जारी किए गए हैं-
अनारक्षित (UR), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए कट-आफ 32 अंक तथा अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी के लिए कट-आफ 28.50 अंक और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के लिए कट-आफ 15.75 अंक निर्धारित किया गया है।
टाइपिंग टेस्ट का शेड्यूल अलग से
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर और हिन्दी टाइपिंग दक्षता परीक्षा के संबंध में अलग से सूचित किया जाएगा। यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट 2026 में क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
UPSSSC Stenographer Result 2026: जरूरी दस्तावेज
- सीबीटी एडमिट कार्ड
- यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर स्कोरकार्ड
- पीईटी स्कोर कार्ड
- शैक्षिक योग्यता के सर्टिफिकेट
- स्टेनोग्राफी/टाइपिंग सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- मान्य फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट-साइज फोटोग्राफ
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल