Saurabh Pandey | November 11, 2025 | 05:41 PM IST | 2 mins read
इस वर्ष से यूपी पीईटी का स्कोरकार्ड रिजल्ट जारी होने के बाद 3 साल तक वैलिड रहेगा। इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थी राज्य में होने वाली ग्रुप सी भर्तियों में भाग लेने के लिए पात्र हो जाते हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) जल्द ही प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीएसएसएससी श्रेणीवार यूपी पीईटी कटऑफ अंक पीडीएफ फॉर्मेट में जारी करता है। यूपी पीईटी कटऑफ 2025 की गणना आवेदकों की कुल संख्या, उपलब्ध पदों की संख्या और प्रश्न पत्र के कठिनाई स्तर को ध्यान में रखकर की जाती है।
यूपी पीईटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को ही यूपीएसएसएससी द्वारा जारी की जाने वाली विभिन्न ग्रुप 'सी' भर्तियों (मुख्य परीक्षाओं) में शामिल होने का मौका मिलेगा। यूपीएसएसएससी पीईटी के स्कोर के आधार पर हर भर्ती के लिए एक कट-ऑफ निर्धारित करेगा। जो उम्मीदवार इस कट-ऑफ को पार करेंगे, वे ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे।
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में राज्य भर के 19 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। यूपी पीईटी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे और समय 2 घंटे का निर्धारित था।
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जा चुकी है और इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को समय भी दिया गया था। अब फाइनल आंसर-की जारी होनी है। रिजल्ट के साथ आयोग कैटेगरी वाइज कट आफ भी जारी करेगा।
श्रेणी | अपेक्षित कट-ऑफ अंक |
|---|---|
सामान्य / अनारक्षित (UR) | 60–65 अंक |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 58–63 अंक |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 57–62 अंक |
अनुसूचित जाति (SC) | 55–60 अंक |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 50–55 अंक |
सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवार | 58–63 अंक |
स्वतंत्रता सेनानी परिवार | 50–55 अंक |
दिव्यांग (PwD) | 45–50 अंक |