UPSSSC PET Result 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट का इंतजार, फाइनल आंसर की जारी, ऑफिशियल वेबसाइट जानें

Saurabh Pandey | November 22, 2025 | 08:11 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी ने 18 नवंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर यूपीएसएसएससी पीईटी फाइनल आंसर की जारी कर दी है। यूपी पीईटी 2025 संशोधित आंसर की आधिकारिक पोर्टल पर पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

UP PET परिणाम 2025 जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। (आधिकारिक वेबसाइट)
UP PET परिणाम 2025 जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 का परिणाम अब कभी भी जारी हो सकता है। आयोग ने फाइनल उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी है और अब लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपीएसएसएससी ने 18 नवंबर, 2025 को पीईटी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड की थी। यूपीएसएसएससी पीईटी अंतरिम कुंजी पहले 9 सितंबर को जारी की गई थी। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही अब रिजल्ट की घोषणा किसी भी समय की जा सकती है।

UPSSSC PET Result 2025: पीईटी परिणाम विवरण

यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर/पंजीकरण संख्या, श्रेणी, प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण), रैंक और कट-ऑफ विवरण शामिल होगा।

UPSSSC PET Result 2025: मार्किंग स्कीम

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। वहीं अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।

Also read BSSC Recruitment 2025: सीजीएल 4, ऑफिस अटेंडेंट में जेंडर एडिट की सुविधा; स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर आवेदन डेट भी बढ़ी

UPSSSC PET Result 2025: पीईटी सर्टिफिकेट वैधता

यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 पास करने वाले अभ्यर्थियों को पीईटी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा, जो 3 साल के लिए वैध होगा। इस अवधि के दौरान वे यूपीएसएसएससी ग्रुप सी और ग्रुप बी की भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

UPSSSC PET 2025: परीक्षा कब हुई थी?

यूपीएसएसएससी द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 के लिए लिखित परीक्षा 6 एवं 7 सितंबर को प्रदेश के 48 जिलों के 1,479 परीक्षा केन्द्रों पर चार पालियों (प्रतिदिन दो पालियों) में आयोजित की गई थी।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications