UP PET 2026 Objection: यूपी पीईटी आंसर की पर आज से दर्ज करें आपत्ति, अंतिम तिथि 12 नवंबर; डायरेक्ट लिंक जांचें

Abhay Pratap Singh | November 6, 2026 | 07:12 PM IST | 1 min read

यूपी पीईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आज से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर लिंक सक्रिय होने बाद 6 नवंबर से ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां उठा सकते हैं।

यूपी पीईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी एक या एक से अधिक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो 12 नवंबर तक सक्रिय रहेगी।

अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति के पक्ष में एक डॉक्यूमेंट 5MB से कम पीडीएफ फाइल में अपलोड करना होगा। भुगतान प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जाने के बाद दर्ज की गई आपत्तियों में किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं होगी। प्रश्नों का क्रम एवं उनके उत्तर आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित औपबंधिक उत्तर कुंजी के अनुसार है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से निर्धारित समयावधि में ही मात्र एक बार ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।” अधिक जानकारी के लिए नवीनतम नोटिस जांच सकते हैं।”

Also read UPSSSC PET 2026 Answer Key: यूपी पीईटी आंसर की upsssc.gov.in पर जारी, 8 नवंबर तक डाउनलोड का मौका

UPSSSC PET Answer Key 2026 Objection Link: आपत्ति लिंक

यूपी पीईटी 2026 परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को कुल 06 पालियों में आयोजित की गई थी। नीचे सारणी में यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की ऑब्जेक्शन लिंक 2026 परीक्षा तिथि और शिफ्टवाइज जांच सकते हैं:

क्रम संख्या परीक्षा तिथि पाली डायरेक्ट आपत्ति लिंक

1

25-10-2026

शिफ्ट 1


https://examqp.com/upssscPET26ShiftIv01n/


शिफ्ट 2


https://examqp.com/upssscPET26ShiftIIv02b/


2

30-10-2026

शिफ्ट 1


https://examqp.com/upssscPET26ShiftI30v04c/


शिफ्ट 2


https://examqp.com/upssscPET26ShiftII30v05d/


3

01-11-2026

शिफ्ट 1


https://examqp.com/upssscPET26ShiftI01v07e/


शिफ्ट 2


https://examqp.com/upssscPET26ShiftII01v08f/

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]