UPSSSC PET Admit Card 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा सितंबर में, एडमिट कार्ड का इंतजार
Saurabh Pandey | August 25, 2025 | 01:04 PM IST | 1 min read
प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी में प्राप्त अंक परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की तिथि से 3 वर्ष तक मान्य होंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही ग्रुप सी पदों के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - upsssc.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 की लिखित परीक्षा 6 और 7 सितंबर, 2025 को आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपने आवेदन पत्र जमा कर दिए हैं, वे प्राधिकरण द्वारा लिंक सक्रिय होने के बाद अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन से पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। यूपी पीईटी का स्कोर तीन साल तक वैलिड होगा।
UPSSSC PET Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- अब UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक फील्ड में आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
UPSSSC PET 2025: परीक्षा पैटर्न
यूपी पीईटी परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 100 अंक होंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से ऑब्जेक्टिव टाइप के एमसीक्यू (MCQ) पूछे जाएंगे। यूपी पीईटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न के गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक नेगेटिव मार्किंग के रूप में काट लिए जाएंगे जाएंगे।
अगली खबर
]NITTT Admit Card 2025: एनटीए एनआईटीटीटी एडमिट कार्ड अप्रैल-मई सत्र की परीक्षा के लिए जारी, एग्जाम 29 अगस्त से
एनआईटीटीटी, एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय द्वारा एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित तकनीकी संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक योजना है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल