Trusted Source Image

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल

Saurabh Pandey | September 28, 2026 | 01:41 PM IST | 1 min read

यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल 29 सितंबर तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को उनके नॉर्मलाइज़्ड PET-2025 स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवारों को उनके नॉर्मलाइज़्ड PET-2025 स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल 29 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। जो इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक इसमें गलतियां सुधार सकेंगे।

यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती कुल 1251 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। केवल वे उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 में शामिल हुए थे और जिनके पास इस पद के लिए जरूरी योग्यता है।

यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती (मुख्य) परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज़्ड स्कोर के आधार पर पद-वार की जाएगी, जिन उम्मीदवारों का PET 2025 में स्कोर शून्य या नेगेटिव रहा है, उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

UPSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: आयुसीमा

यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयुसीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UPSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क
कुल शुल्क
अनारक्षित
शून्य
25 रुपये
25 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
शून्य
25 रुपये
25 रुपये
अनुसूचित जाति (SC)
शून्य
25 रुपये
25 रुपये
अनुसूचित जनजाति (ST)
शून्य
25 रुपये
25 रुपये

UPSSSC LEO Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को बायोलॉजी के साथ इंटरमीडिएट या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष परीक्षा पास की होनी चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त वेटनरी यूनिवर्सिटी या कॉलेज से लाइवस्टॉक एक्सटेंशन में दो साल का डिप्लोमा हो।

Also read SSC CGL 2026 Admit Card: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें

UPSSSC LEO Recruitment 2026: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
रिक्तियों की संख्या
अनारक्षित (सामान्य)
500
अनुसूचित जाति (SC)
254
अनुसूचित जनजाति (ST)
25
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
345
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
124
विशेष चयन
3
कुल
1,251


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications