UPSSSC Junior Analyst Recruitment 2024: जूनियर फूड एनालिस्ट के 417 पदों पर वैकेंसी, इस लिंक से करें आवेदन
Santosh Kumar | April 16, 2024 | 08:25 AM IST | 2 mins read
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 42 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जूनियर फूड एनालिस्ट के 417 पदों पर वैकेंसी जारी की है। आयोग ने फूड भर्ती परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार जो इस भर्ती के पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मई है।
जूनियर फूड एनालिस्ट भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।
इस भर्ती परीक्षा के लिए आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका 22 मई से दिया जाएगा। यूपीएसएसएससी ने फिलहाल भर्ती के लिए परीक्षा तिथि का एलान नहीं किया है। एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।
Junior Analyst Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यूपी पीईटी 2023 उत्तीर्ण करना आवश्यक है। साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान/जैव रसायन/माइक्रोबायोलॉजी/डाई रसायन विज्ञान/खाद्य प्रौद्योगिकी/उर्वरक और पोषण में मास्टर डिग्री या पशु चिकित्सा विज्ञान में डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो, Junior Analyst Recruitment 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 42 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Also read UPSSSC JE Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी जेई सिविल के 2847 पदों पर भर्ती, 7 मई से शुरू होगा आवेदन
UPSSSC Junior Food Analyst Bharti: आवेदन प्रक्रिया
UPSSSC Junior Food Analyst Recruitment के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- अब 'Notifications/Advertisements' अनुभाग पर क्लिक करें।
- यहां उम्मीदवार विज्ञापन संख्या '04-EXAM/2024' के सामने Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अब नीचे 'Submit Application' पर क्लिक कर पृष्ठ को सत्यापित करें।
- नया पेज खुलेगा, आवश्यक विवरण और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और पुष्टीकरण फॉर्म Download करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’