UPSSSC JE Exam City Slip 2026: यूपीएसएसएससी जेई सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 3 मई को परीक्षा
Saurabh Pandey | April 24, 2026 | 06:31 PM IST | 1 min read
आयोग की तरफ से जारी की गई सूचना केवल परीक्षा जनपद की जानकारी के लिए है, यह प्रवेश पत्र नहीं है। प्रवेश पत्र जारी होने की सूचना वेबसाइट के माध्यम से अलग से दी जाएगी, जिसे शुल्क जमा करने के बाद ही डाउनलोड किया जा सकेगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। मुख्य परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग की तरफ से जारी की गई सूचना केवल परीक्षा जनपद की जानकारी के लिए है, यह प्रवेश पत्र नहीं है। प्रवेश पत्र जारी होने की सूचना वेबसाइट के माध्यम से अलग से दी जाएगी, जिसे शुल्क जमा करने के बाद ही डाउनलोड किया जा सकेगा।
शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी अपने परीक्षा जनपद की अग्रिम जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट के होमपेज पर 'Examination' सेगमेंट में जाकर अपनी प्रविष्टियां दर्ज कर विवरण डाउनलोड कर सकते हैं।
यह सुविधा आयोग के आधिकारिक मोबाइल एप पर भी उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना तभी देख पाएंगे जब वे मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान कर देंगे।
UPSSSC JE City Slip 2026: सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'Examination' सेगमेंट के विकल्प पर क्लिक करें।
- संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद, मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करें।
- यदि आपने अभी तक मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा नहीं किया है, तो उसे जमा करें।
- शुल्क भुगतान सफल होने के बाद, आप अपने परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC JE Exam Date 2026: परीक्षा तिथि
यूपीएसएससी जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा 3 मई, 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी । यह परीक्षा अमरोहा, बागपत, भदोही, कन्नौज, कानपुर देहात, पीलीभीत, संत कबीर नगर और शामली सहित आठ जिलों में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल