UPSSSC Mains Admit Card 2025: यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट, वाइल्डलाइफ गार्ड मेंस एडमिट कार्ड जारी, 9 नवंबर को एग्जाम
Santosh Kumar | November 6, 2025 | 02:11 PM IST | 1 min read
अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करके और आवश्यक विवरण दर्ज करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने वन रक्षक एवं वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी मुख्य परीक्षा 709 पदों (693 वन रक्षक और 16 वन्यजीव रक्षक) के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट, वाइल्डलाइफ गार्ड मेंस एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करके और आवश्यक विवरण दर्ज करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा आधिकारिक मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है।
UPSSSC Mains Admit Card 2025: एग्जाम टाइम
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसकी कुल अवधि 2 घंटे होगी। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
लगभग दो साल के इंतज़ार के बाद यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे।
UPSSSC Forest Guard Admit Card 2025: आवश्यक दस्तावेज
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नकारात्मक अंकन लागू होगा। पाठ्यक्रम में सामान्य हिंदी, सामान्य बुद्धि परीक्षण, सामान्य ज्ञान, गणित, पर्यावरण और पारिस्थितिकी, वन्यजीव और वन ज्ञान आदि विषय शामिल हैं।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र) अनिवार्य है। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
अगली खबर
]CTET Application Form 2026: सीबीएसई सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानें पास्ट ट्रेंडस, डेट
पिछली सीटीईटी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन अवधि के विश्लेषण से पता चला है कि आवेदन लगभग दो महीने पहले आमंत्रित किए जाते हैं। सीटेट 2026 पेपर 1 और पेपर 2 एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार