UPSSSC Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी बीसीजी तकनीशियन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 8 जुलाई से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | July 4, 2024 | 01:35 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी में बीसीजी तकनीशियन पद के लिए चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। सबसे पहले उम्मीदवारों को यूपी पीईटी-2023 में उनके अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने बीसीजी तकनीशियन के 255 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2024 तक है।
यूपीएसएसएससी बीसीजी तकनीशियन भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार 14 अगस्त तक शुल्क समायोजन और आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। यूपीएसएसएससी बीसीजी तकनीशियन भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग उनके यूपी पीईटी 2023 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी।
UPSSSC Recruitment 2024: रिक्तियों की संख्या
यूपीएसएसएससी भर्ती के तहत बीसीजी तकनीशियन के कुल 255 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। रिक्तियों की कैटेगरीवाइज संख्या नीचे देख सकते हैं-
- अनारक्षित - 111 पद
- एससी - 45 पद
- एसटी - 4 पद
- ओबीसी - 70 पद
- ईडब्ल्यूएस - 25 पद
UPSSSC Recruitment 2024: आयुसीमा
यूपीएसएसएससी बीसीजी तकनीशियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
UPSSSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
यूपीएसएसएससी बीसीजी तकनीशियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।
UPSSSC Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
यूपीएसएसएससी बीसीजी तकनीशियन के पद पर भर्ती के लिए किसी अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से विज्ञान के साथ इण्टरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है एवं स्टेट मेडिकल फैकल्टी, उत्तर प्रदेश अथवा स्टेट मेडिकल फैकल्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा प्रदत्त ट्यूबरकुलोसिस प्रोग्राम मैनेजमेंट में दो वर्षीय डिप्लोमा प्रमाण-पत्र होना आवश्यक है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा