Trusted Source Image

UPSSSC BCG Technician 2024 Result: यूपी बीसीजी टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा के लिए चयनित कैंडिडेट का रिजल्ट जारी

Abhay Pratap Singh | June 9, 2026 | 09:43 AM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी बीसीजी तकनीशियन 2024 परिणाम में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

यूपी बीसीजी टेक्नीशियन परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 255 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी बीसीजी टेक्नीशियन परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 255 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2024 के तहत बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम पीईटी 2023 स्कोर के आधार पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी बीसीजी टेक्नीशियन 2024 रिजल्ट जांच सकते हैं।

यूपीएसएसएससी बीसीजी तकनीशियन रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी बीसीजी टेक्नीशियन रिजल्ट में सफल कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। बीसीजी टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा 2024 की तिथि और एडमिट कार्ड डेट बाद में जारी की जाएगी।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 के वास्तविक स्कोर अथवा नार्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम/ नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अलग करते हुए पीईटी 2023 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु कुल 77 अभ्यर्थियों के परिणाम को अनुमोदित किया गया है।”

Also readUPSSSC Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी 'सहायक लेखाकार' भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 14 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

आयोग ने बताया कि, प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2023 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उपलब्धता की सीमा तक शार्टलिस्ट हो रहे कुल 77 उम्मीदवारों का परिणाम अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध संबंधित लिंक पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

यूपीएसएसएससी बीसीजी टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 255 पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जुलाई से 7 अगस्त, 2024 तक आमंत्रित किए गए थे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

UPSSSC BCG Technician 2024 Result for Main Exam: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना परिणाम जांच सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://upsssc.gov.in/ResultsDire.aspx पर जाएं।
  • बीसीजी तकनीशियल मुख्य परीक्षा 2024 - रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • यूपीएसएसएससी बीसीजी तकनीशियल रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications