Trusted Source Image

AIMA UGAT Admit Card 2026: आइमा यूजीईटी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें; परीक्षा 14 जून को होगी

Abhay Pratap Singh | June 9, 2026 | 08:50 AM IST | 1 min read

एआईएमए यूजीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, जन्म तिथि और ईमेल आईडी सहित अन्य विवरण की आवश्यकता होगी।

अंडरग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 का आयोजन पीबीटी मोड में किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
अंडरग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 का आयोजन पीबीटी मोड में किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) की ओर से अंडरग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (UGET) 2026 के हॉल टिकट जारी कर दिए गए हैं। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apps.aima.in/ugat2026/ पर जाकर आइमा यूजीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

एआईएमए यूजीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, जन्म तिथि और ईमेल आईडी सहित अन्य विवरण की आवश्यकता होगी। आइमा यूजीईटी एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, फॉर्म नंबर, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय और परीक्षा स्थल का पता जैसी जानकारी जांच सकते हैं।

आइमा यूजीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा 14 जून को पेपर आधारित टेस्ट (PBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को यूजीईटी हॉल टिकट में निर्धारित स्थानों पर पासपोर्ट साइज फोटो चस्पा करने के बाद उसे राजपत्रित अधिकारी या वर्तमान में पढ़ रहे/ पहले पढ़ चुके संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित करवाना होगा।

Also readCUET UG Answer Key 2026: सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की जल्द आने की उम्मीद, आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया जानें

आइमा यूजीईटी एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 7:30 बजे तक पहुंचने की सलाह दी गई है। सुबह 8 बजे से 8:45 बजे तक एग्जाम सेंटर में प्रवेश दिया जाएगा। गेट बंद होने के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

अंडरग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 इंटीग्रेटेड एमबीए, बीबीए, बीसीए और बीएचएम जैसे स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। उम्मीदवार किसी भी सहायता या स्पष्टीकरण के लिए ugat@aima.in पर ईमेल या 011-47673000 एक्सटेंशन 822 पर कॉल कर सकते हैं।

AIMA UGAT 2026 Admit Card Out: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एआईएमए यूजीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://apps.aima.in/ugat2026/ पर जाएं।
  • अब, यूजीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अंडरग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 हाल टिकट जांचें व प्रिंट निकालें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications