UPSC NDA, NA 2025: यूपीएससी एनडीए, एनए 2025 अधिसूचना अगले सप्ताह जारी होगी, डायरेक्ट लिंक जांचें
Abhay Pratap Singh | December 9, 2024 | 02:41 PM IST | 2 mins read
एनडीए और एनए लिखित परीक्षा में दो पेपर मैथमेटिक्स (300 अंक) और जनरल एबिलिटी टेस्ट (600 अंक) शामिल होगा।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से जल्द ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी 2025 (UPSC NDA, NA 2025) परीक्षाओं के लिए अधिसूचना जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले सप्ताह तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी एनडीए, एनए 2025 नोटिफिकेशन उपलब्ध कराया जाएगा।
NDA Exam: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
यूपीएससी 117वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (INAC) और 155वें पाठ्यक्रम दोनों के लिए एनडीए की सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में भर्ती के लिए लगभग 400 रिक्तियां भरेगा। यूपीएससी हर साल दो बार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है।
आयोग के संभावित कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी एनडीए, एनए 2025 अधिसूचना 11 दिसंबर को जारी की जाएगी। आवेदन विंडो 11 दिसंबर से 31 दिसंबर तक खुली रहेगी। परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित होगी। उपरोक्त तिथियां अस्थायी होने के चलते उम्मीदवारों को आधिकारिक परीक्षा अधिसूचना की प्रतीक्षा करने की सलाह दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह अस्थायी कार्यक्रम संयुक्त रक्षा सेवा (CDS 1) परीक्षा, 2025 पर भी लागू है। एनडीए और एनए के लिए दूसरी प्रवेश परीक्षा सितंबर 2025 में होनी है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPSC 2025 Calendar PDF - चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को दो-स्तरीय चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (एसएसबी टेस्ट) में शामिल होना होगा। एसएसबी टेस्ट के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटा जाएगा।
UPSC NDA, NA Examination 2025: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
- ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और परीक्षा का नाम चुनें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा